रामपुर हिंसाः क्या पुलिस मुसलमानों को निशाना बना रही है?
उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रशा सन ने बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के दौरान सार्वज निक संपत्ति को हुए नुक़सान की भरपाई के लि ए हिंसा में शामिल संदिग्ध लोगों को वसूली के नोटिस भेजे हैं. पुलिस ने शहर के चौराहों पर हिंसा में शामिल लोगों के पोस्टर भी लगाए हैं. यूपी के कई अन्य शहरों में भी पुलिस ऐसी ही कार्रवाई कर रही है. पुलिस के वाहनों को हुए नुक़सान के अलावा पुलिस के हेलमेट और टूटे हुए डंडों को भी नुक़सान माना गया है इसकी भरपाई के लिए नोटिस भेजे गए हैं. जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं उनमें मज़दूर भी शामिल हैं.रामपुर के ज़िलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बीबीसी से कहा कि अभी तक 28 लोगों को रिकवरी के नोटिस भेजे गए हैं और ये संख्या बढ़ भी सकती है.उन्होंने कहा, "पुलिस ने वीडियो और तस्वीरों के ज़रिए ऐसे लोगों की पहचान की है जिन्होंने 21 दिसंबर को सार्वजनिक संपत्ति को नुक़सान पहुंचाया है. पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुक़सान का आकलन भी किया है. वीडियो और तस्वीरों में दिखे 28 लोगों की नोटिस भेजी गई है, बाक़ी की पहचान की जा रही है."ज़िलाधिकारी ने कहा, "जिन लोगों को नोटिस भे...